कृषि विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन

भारतरत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर दीनदयाल शोध संस्थान-कृषि विज्ञान केन्द्र,सतना  द्वारा आत्मा परियोजना अंतर्गत तीन दिवसीय (25-27 फरवरी 2026)  जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मा. सांसद सतना श्री गणेश सिंह जी , दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव मा. श्री अभय महाजन जी, श्री रामखिलवान कोल जी जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रीमती साधना पटेल नगर पालिका अध्यक्ष चित्रकूट, श्री सुष्मिता सिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष, मा.वसंत पंडित जी कोषाध्यक्ष की उपस्थिति रही माननीय सांसद महोदय श्री गणेश सिंह जी ने प्राकृतिक खेती और श्री अन्न मोटे अनाजों का स्वास्थ्य पर महत्त्व के साथ ही वनोपज का मूल्यवर्धन एवं प्राकृतिक गुलाल के महत्त्व एवं आय सृजन करने के लिए प्रेरित किया. मा राम खिलावन कोल जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा द्वारा किसानों को पारंपरिक खेती करने के लिए प्रेरित किया मा. बसंत भैया जी ने स्वालंबन से आत्मनिर्भर गांव कैसे बने एवं ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार स्थापित करने की जानकारी दी गई कृषि विभाग सतना से राम सिंह बागरी जी उपसंचालक कृषि विभाग सतना ने किसान मेला की रूप रेखा रखी एवं प्रदर्शनी की जानकारी दी मेले में सुबोध जैन जी ने विभागीय योजना की विस्तार से जानकारी दी गई कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अखिलेश जागरे। ने मृदा परीक्षण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व एवं जायद में मूंग की खेती पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन एवं तकनीकी सहयोग वैज्ञानिक डॉ पंकज शर्मा जी द्वारा किया गया आत्मा परियोजना से श्री मति अलका शुक्ला जी द्वारा कृषकों की तकनीकी सहयोग किया गया कार्यक्रम में श्रीमति स्वाति राय सहायक संचालक कृषि का सहयोग रहा

 

Leave a Reply