भूमि सुपोषण एवं संरक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

दिनांक 19 मार्च 2026 को दीनदयाल शोध संस्थान-कृषि विज्ञान केन्द्र,सतना द्वारा “भूमि सुपोषण एवं संरक्षण” विषय पर एक महत्वपूर्ण जनजागरूकता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य के महत्व, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा भूमि संरक्षण की आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूक करना था ।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक किसानों, कृषि विशेषज्ञों एवं अधिकारियों ने भाग लिया । केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. नविन कुमार शर्मा जी ने मृदा संरक्षण एवं परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के उपयोग, जैविक खेती को बढ़ावा देने, फसल चक्र अपनाने तथा जल संरक्षण के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी । साथ ही, भूमि की उर्वरता बनाए रखने हेतु हरी खाद, कम्पोस्ट एवं वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं का समाधान भी किया गया तथा उन्हें नवीन कृषि तकनीकों से अवगत कराया गया । किसानों ने इस कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में ऐसे और आयोजनों की अपेक्षा व्यक्त की ।

 

Leave a Reply