दीनदयाल शोध संस्थान में किसान सारथी ऐप की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

किसान सारथी ऐप का उपयोग करके सोयाबीन संबंधी सलाह तैयार करने पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन 16 मार्च 2026 को दीनदयाल शोध संस्थान, चित्रकूट, सतना के डॉ. राम मनोहर लोहिया सेमिनार हॉल में भा॰कृ॰अनु॰प॰ – कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान,जोन-IX,जबलपुर एवं कृषि विज्ञान केंद्र, सतना के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इसका उद्देश्य सोयाबीन किसानों के लिए प्रभावी परामर्श सेवाएं विकसित करने में कृषि पेशेवरों की क्षमता को बढ़ाना था। कार्यशाला का लक्ष्य प्रतिभागियों को किसान सारथी कोष प्लेटफॉर्म की विशेषताओं और व्यावहारिक उपयोग से परिचित कराना था, ताकि वे समय पर, सटीक और स्थान-विशिष्ट सोयाबीन परामर्श तैयार कर सकें। इस शुभ अवसर का उद्घाटन प्रोफेसर आलोक चौबे, कुलपति, महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट, सतना, डॉ. संजीव कुमार, वैज्ञानिक एवं  पीआई किसान सारथी 2.0, भा॰कृ॰अनु॰प॰–भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली, डॉ. ए.ए. राउत, वरिष्ठ वैज्ञानिक, भा॰कृ॰अनु॰प॰ – कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान,जोन-IX,जबलपुर, श्री मनोज सैनी, प्रभारी उद्यमिता डीआरआई और श्री दीपक अपराजित शुक्ला, सचिव डीआरआई ने किया। कार्यशाला में 56 प्रतिभागी उपस्थित थे। सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने कृषि विस्तार सेवाओं को मजबूत करने में डिजिटल ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान श्री संजीव कुमार, पीआई किसान सारथी 2.0 आईसीएआर ने प्रतिभागियों को अपने विशेषज्ञ परामर्श दिए और किसान सारथी ऐप से संबंधित उनके सभी प्रश्नों का प्रभावी ढंग से समाधान किया। समापन सत्र में डॉ. एसआरके सिंह, निदेशक भा॰कृ॰अनु॰प॰ – कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान,जोन-IX,जबलपुर ने प्रतिभागियों को अपने बहुमूल्य विचार साझा किए। कार्यशाला में मध्यप्रदेश के कृषि विज्ञान केन्द्रों के किसान सारथी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र मझगवां सतना के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉक्टर नवीन कुमार शर्मा द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया |

Leave a Reply